September 30, 2026

डायनेस्टी स्कूल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

Faridabad/Alive News: सेक्टर-28 के डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पर्यावरण को ध्यान रखते हुए ग्रीन पटाखे फोड़ने चाहिए ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे पर्यावरण को हानि हो। 

प्रधानाचार्य ने बताया कि दीप केवल अंधकार को ही नहीं मिटाता, बल्कि यह वातावरण में पनप रहे हानिकारक कीटाणुओं का नाश कर पर्यावरण को आरोग्यकारी बनाता है। दीप आत्मविश्वास, संस्कार और एकता का उज्ज्वल प्रतीक है। उन्होंने कहा जैसे ही दीप प्रज्वलित होता है, वैसे ही अज्ञान रूपी अंधकार का नाश होकर ज्ञान की अमृतमयी ज्योति चारों ओर फैल जाती है।

प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर सभी देशवासियों से अपील की है कि वे इस दीपावली कुछ विशेष संकल्प लें कि वह हर घर में दीप जलाएं। स्वच्छता, सद्भाव और सेवा का दीप प्रज्वलित करें। “वोकल फॉर लोकल” की भावना को अपनाते हुए देशी उत्पादों का प्रयोग करें। पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनकर हरित दीपावली मनाए। ज्ञान, शिक्षा और संस्कृति के दीप से राष्ट्र को आलोकित करें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का दीप ही वह ज्योति है जो संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और विविधता में एकता के संदेश से प्रकाशित कर सकती है। इस दीपावली हम सब मिलकर प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए सत्य, ज्ञान और सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर हों तथा अपने भारत देश को प्रकाश, प्रेम और प्रगति के दीपों से जगमगाएं।