March 14, 2026

बदरपुर बॉर्डर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Faridabad/Alive News: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में वीक एंड कर्फ्यू लगाया गया है। जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने दिल्ली में वीक एंड कर्फ्यू के दौरान बदरपुर बॉर्डर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट में अजय कुमार नायब तहसीलदार तिगांव को 8 जनवरी को प्रातः 5:00 से शाम 5:00 बजे तक और तरुण कुमार तहसीलदार (अंडर ट्रेनिंग) फरीदाबाद को शाम 8 से सुबह 5 बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

वहीं 9 जनवरी को सुरेश कुमार नायब तहसीलदार बड़खल को प्रातः 5:00 से शाम 5:00 तक और जयप्रकाश नायब तहसीलदार फरीदाबाद को शाम 5:00 से सुबह 5:00 बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।