October 29, 2026

कर्तव्य फाउंडेशन ट्रस्ट ने स्वास्थ्य केंद्र को भेंट की सैनिटरी पैड्स इंसीनरेटर मशीन

Faridabad/Alive News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कला में वीरवार को कर्तव्य फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सैनिटरी पैड्स इंसीनरेटर मशीन भेंट की गई। इस अवसर पर कर्तव्य फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन एस के माथुर ने बताया कि इस मशीन से महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा अस्पताल के सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। मरीजों में फल वितरण किए गए। इस अवसर पर एस के गौड़, एक्शन ग्रुप महेंद्र गोयल, नवीन छाबरा, शीला देवी, सुषमा देवी, डॉक्टर हरजिंदर सिंह, डॉक्टर सन्नी डहनवाल, डॉ वंदना डॉ पारुल व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।