September 26, 2026

फरीदाबाद में पुलिस की रेड के दौरान लड़कों के साथ हुक्का पीती मिलीं लड़कियां

Faridabad/Alive News: हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने कैफे में रेड की। यहां लड़कों के साथ लड़कियां हुक्का पीती मिलीं। इनमें 8 लड़के और 6 लड़कियां थीं। पुलिस को यहां रेड के दौरान फ्लेवर्ड हुक्का, नशीली दवाइयां और बीयर व शराब की बोतलें भी मिली।

पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान महेश के रूप में हुई है। पुलिस ने ये कार्रवाई बुधवार देर शाम को NIT इलाके में चल रहे डाउनटाउन नाम के कैफे में की। इससे पहले भी इस कैफे में पुलिस रेड कर चुकी है।

बता दें कि सरकार ने रेस्टोरेंट, क्लबों, कैफे और बार में हुक्का पूरी तरह से बैन कर रखा है। इस पर सजा के साथ जुर्माने का प्रावधान है।