Faridabad/Alive News: “सेफ सिटी” अभियान के तहत दुर्गा शक्ति एनआईटी-3 की पुलिस ने रात के समय एक महिला और 2 लड़की को ईआरवी से घर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात के समय करीब साढ़े ग्यारह बजे ईआरवी पुलिस गस्त पर थी। गस्त के दौरान एनआईटी-2 के पास एक महिला और 2 लड़की मिली।
महिला ने बताया कि वह डबुआ कॉलोनी की रहने वाली है व घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी लेकिन काफी समय से कोई ऑटो नहीं मिल रहा।
दुर्गा शक्ति नम्बर-3 की पुलिस ने महिला व 2 लड़कियों को डबुआ कॉलोनी तक सरकारी गाड़ी से उसके घर छोड़ा। उनके परिजनों ने पुलिस के कार्य की सराहना की।