March 10, 2026

इन क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के चलते 2 घंटे रहेगी बिजली गुल

Faridabad/Alive News: मरम्मत कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की कटौती से लोग के कार्य प्रभावित नहीं हो, इसको लेकर बिजली विभाग द्वारा समय समय पर सूचना दी जाती है। बिजली विभाग के प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि रविवार को मरम्मत कार्य के चलते शहर के विभिन्न इलाको में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक करीब 2 घण्टे के लिए बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।

जिन इलाकों में बिजली बाधित रहेगी उनमे आइपी कॉलोनी, सेक्टर 30, शास्त्री कॉलोनी, लाजवन्ति कंपलेक्स, सीरीन कंपलेक्स और में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं हो सकेगी। बिजली उपभोक्ता को बता दें कि अगर आपका बिजली से जुड़ा कोई भी कार्य है तो उसे सुबह 8 बजे से पहले ही कर ले।