August 27, 2026

नशा तस्करी करने वाली आरोपी महिला काबू

Faridabad/Alive News : सेक्टर-17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने नशा तस्करी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी का नाम हमीदा है। आरोपी महिला मूल रुप से पश्चिम बंगाल के मारुजगंज जिले की रहने वाली है और वर्तमान में गांव खोरी में रहती है। आरोपी महिला को गांजा बेचते हुए गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सुरजकुंड के एरिया से काबू किया है।

आरोपी महिला की तलाशी लेने पर 1.250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी महिल के खिलाफ थाना सुरजकुंड में अवैध नशा तस्करी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।