July 26, 2026

नशा तस्कर करने वाला एक आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने नशा तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रणवीर उर्फ रन्नी है। जो पलवल जिले के हसनपुर एरिया में स्थित नंगला जाजराबाद का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल अवैध गांजे सहित बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 1.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान जांच में सामने आया कि आरोपी अपने गांव के ही एक व्यक्ति से यह गांजा खरीद कर फरीदाबाद में बेचने की फिराक में था।