November 17, 2026

आईसर स्कूल में ड्राइवर को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरुक

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, पुलिस ने स्कूल बस ड्राइवरों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। इसके साथ स्कूल बसो को भी चेक किया गया। फर्स्ट एड वाक्स, इंडिकैटर, अग्नि शामक, सीसीटीवी कैमरे व बस पर हेल्पलाईन नम्बर लिखे होने चेक किए गए। रॉन्ग साइड वाहन ना चलाए।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चालक सड़क पर यात्रा करते समय यातायात नियमों का पालन करें। ट्रैफिक इंस्पेक्टर दर्पण कुमार ने बताया कि बस ड्राइवर स्कूल बस में सभी निर्धारित मानकों के अंतर्गत वाहन चलायें। स्कूल बस चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। रॉन्ग साइड वाहन ना चलाए। अधिक सवारी ना बैठाए। वाहन चलाने से पहले अपने वाहन को चेक कर लें। उसके बाद ही यात्रा के लिए निकले। किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना घटित होने पर लोगों की मदद अवश्य करें तथा पुलिस को सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग करें।