June 6, 2026

सिक्योरिटी कंपनी की वैन से कैश चोरी के मामले में आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सिक्योरिटी कम्पनी की वैन में रखे कैश को लेकर भागने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शंशाक शेखर निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश ने थाना सेक्टर 31 मे दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत है। 19 मई की शाम उनकी रूट न0-8120 की गाडी जो फरीदाबाद जाती है, उसका ड्राईवर मलकित सिंह वैन में रखे कैश को लेकर गाड़ी सहित फरार हो गया, वैन में 18 अलग-अलग जगह (कम्पनियों) का कुल 27,32,750 रूपये कैश था। जिस पर पुलिस थाना सेक्टर 31 में संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राईवर मलकित निवासी गुरदासपुर पंजाब को पल्ला पुल एरिया से गिरफ्तार किया है।