May 17, 2024

हाई बीपी से लेकर मोटापा कम करने में मददगार है अंजीर, पढ़िए खबर

Health/Alive News: आजकल लोग अपने स्वास्थय को लेकर काफी ज्यादा चिंतित है। वहीँ कुछ लोगों को हाई बीपी और हृदय सम्बन्धी जैसी समस्याएं भी हो रही हैं। ऐसे में अंजीर का पानी इन सभी समस्याओं के लिए बेहद लाभदाई है। बता दें कि इसमें कई गुण होते हैं और इसमें मैग्नीशियम, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे तमाम पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। यदि आप इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं तो शरीर की कई समस्याए दूर हो जाती है। तो आइये जानते हैं इस खबर को थोड़ा विस्तार से।

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
अंजीर का पानी डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से मल त्यागने की क्रिया आसान होती है। इसके अलावा यह पानी आंत के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।

हृदय को रखता है स्वस्थ
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीते हैं, तो इससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। यह फाइबर और पोटैशियम का समृद्ध स्रोत है। इस पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आप फिट रहेंगे।

वजन घटाने में मददगार
वेट लॉस डाइट में अंजीर का पानी शामिल कर सकते हैं। जिन लोगों को वजन कंट्रोल करना है, वो सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं, यह बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा, जिससे वजन कम होने में मदद मिलेगी।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर में रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य करने में मदद करता है। माना जाता है कि टाइप-2 डायबिटीज में अंजीर का पानी पीने से ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है। चाहें तो आप अंजीर को स्मूदी या सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।

हाई बीपी कंट्रोल करता है
अंजीर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। जिन लोगों का हाई बीपी की समस्या है, उन्हें रोजाना अंजीर का पानी पीना चाहिए, जिससे रक्तचार का स्तर सामान्य हो सकता है।

नोट : अलाइव न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है, विभिन्न माध्यमों से जानकारी एकत्रित कर आप तक पहुंचाई जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करे। हमारी इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।