Faridabad/Alive News: भारत विकास परिषद द्वारा सैक्टर-8 में संचालित डा. सूरजप्रकाश आरोगय केंद्र ने फरीदाबाद की महिलाओं को स्वास्थ्य का तोहफा देते हुए दुनिया की बेहतरीन मैमोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि के रूप में बडख़ल विधायक सीमा त्रिखा मौजूद रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंसर केयर इंडिया की अध्यक्ष सुधा मुरगई, तत्कालीन महापौर सुमनबाला, विधायक नरेंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी रजनी गुप्ता मौजूद रहीं जबकि प्रमुख वक्ता के रूप में मैट्रो अस्पताल के ऑक्योलॉजी डायरेक्टर सुमंत गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर की 50 से अधिक महिला संस्थाओं की प्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि महिलाओं का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है इसलिए महिलाएं स्तन कैंसर की जांच अवश्य कराएं और भारत विकास परिषद द्वारा डा. सूरजप्रकाश आरोगय केंद्र के माध्यम से लोगों को जो रियायती दरों पर स्तन कैंसर जांच सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, वह सराहनीय है। उन्होंनें पुरुषों से भी अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने घरों की महिलाओं को स्तन जांच के लिए प्रोत्साहित करें। वहीं अन्य अतिथियों ने भी महिलाओं को जांच करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि देश में स्तन कैंसर इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि महिलाएं समय पर जांच नहीं करवातीं इसलिए महिलाओं को जागरुक होना होगा।
इस मौके पर डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र से डॉ रमेश अग्रवाल ने बताया कि जो कैंसर का मरीज डा. सूरजप्रकाश आरोगय केंद्र द्वारा मैट्रो अस्पताल भेजा जाएगा, उसका उपचार सीजीएचएस व आयुष्मान योजना के अंतर्गत होगा। वहीं राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि यह मशीन दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मशीनों में से एक है और भारत विकास परिषद का मिशन है कि फरीदाबाद स्तन कैंसर जैसी बीमारी से मुक्त हो, इसके लिए सभी के सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा संचालित केंद्र में बहुत ही कम दरों पर सीटी स्कैन, ईसीजी, इको, टीएमटी, डायलिसिस सेंटर, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड इत्यादि सेवाएँ दी जा रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा. गंगाशरण मिश्र, मनोज टाटिया, अशोक गोयल, दिनेश अग्रवाल, आनंद जैन, भानु चौधरी, राकेश गुप्ता, दिनेश गर्ग, बीएम अग्रवाल, अरुण सर्राफ, विनय गुप्ता, समीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

