August 25, 2026

डा. महेन्द्र कुमार बनाए गए कोर्ट के नए सदस्य

Faridabad/Alive News : पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डा. महेन्द्र कुमार गुप्ता को रोहतक स्थित महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के कुलपति राजबीर सिंह ने कोर्ट का सदस्य मनोनीत किया है। प्राचार्य डा. महेन्द्र कुमार गुप्ता 14 फ़रवरी 2022 से लेकर 30 जून 2023 तक कोर्ट के मनोनीत सदस्य रहेंगे। प्राचार्य को विश्वविद्यालय स्टैच्यूट 9 के प्रावधानों के तहत मनोनीत किया गया है। इसके बाद डा. महेन्द्र कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय के कुलपति व कुल सचिव का आभार व्यक्त किया है।