May 17, 2024

धूमधाम से मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती

Faridabad/Alive News: जनहित सेवा संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को बाबा साहेब डांक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी भारत भूषण शर्मा का संस्था अध्यक्ष सन्तसिहं हुड्ड तथा महासचिव सुभाष गहलोत पहुंचे। लोगों ने पौधा भेंट स्वागत किया।

मुख्य अतिथि भारत भूषण शर्मा ने बाबा साहेब को माल्यार्पण कर कहा कि बाबा साहेब ने समाज को एक नई दिशा व दशा दी है। उनके जीवन की संघर्ष व सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका अतुल्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अम्बेडकर समिति के महासचिव पूर्व मुख्याध्यापक प्रदीप सिंह ने कहा की बाबा साहेब बहुत ही दूरदर्शी सोच के महापुरुष रहे हैं। मानव अधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते है।

इस मौके पर संस्था के प्रधान संत सिंह हुड्डा ने कहा कि यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। बाबा साहेब हमेशा सभी के दिलों में अमर रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से पुष्कर दयाल, अजय यादव, परवीन,
प्रदीप सिंह, मास्टर समय सिंह,भारत शर्मा, पुरुषोत्तम, मोनू,अशोक कर्दम, मास्टर भगवानदास और धनराज कर्दम मौजूद रहे।