May 8, 2024

दहेज लोभियों ने विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज

Palwal/Alive News: दहेज प्रताड़ना के चलते विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार बांस मोहल्ला निवासी लक्ष्मी ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी शादी गांव असावटी निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही अधिक दहेज लाने के प्रताड़ित करने लगे।

दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता पति, देवर अशोक, देवरानी सोनिया, सास राजबती व ननंद अनीता ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।