May 11, 2024

लोहे की रॉड से कुत्ते जकी हत्या करने वाला गिरफ्तार

New Delhi/Alive News: मुंबई के उपनगर गोरेगांव में एक आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद 31 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

दरअसल, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई। जिसके बाद आरोपी इमरान शाह को बांगुर नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि यह घटना तब सामने आई, जब आवारा कुत्ते की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स ने यह वीडियो टि्वटर पर पोस्ट कर दिया। साथ ही, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलिप वलसे पाटिल को टैग कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आवारा कुत्ते ने उसकी मोटरसाइकिल का सीट कवर फाड़ दिया था। जिसके बाद उसने कुत्ते की पिटाई कर दी। वीडियो में शाह को लोहे के डंडे से कुत्ते की पिटाई करते और कुत्ते का बहुत ज्यादा खून निकलते हुए देखा गया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पशु क्रूरता निरोधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।