June 6, 2026

डॉग बाइट के बढ़े मामले, तीन सौ पार मरीजों की संख्या

Noida/Alive News: विभिन्न जिलों में आवारा कुत्तों के काटने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्थिति यह है कि जिला अस्पतालों में रोजाना साढ़े तीन सौ से लेकर चार सौ तक मरीज एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

नोएडा जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट गिरेंद्र चौहान ने बताया कि डॉग बाइट के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 400 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। यदि पिछले महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2 मार्च से 2 अप्रैल तक कुल 7,513 मरीज डॉग बाइट के सामने आए। इनमें सबसे अधिक मरीज भंगेल, सेक्टर-110 और सेक्टर-82 क्षेत्रों से पहुंचे हैं, और वर्तमान में भी इन इलाकों से मरीजों का आना जारी है।

उन्होंने भंगेल क्षेत्र के अस्पतालों पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां चिकित्सा सुविधाओं की कमी बनी हुई है। कभी सिरिंज उपलब्ध होती है तो इंजेक्शन खत्म हो जाते हैं, और जब इंजेक्शन होते हैं तो सिरिंज की कमी हो जाती है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि इन दिनों बच्चों और बुजुर्गों में डॉग बाइट के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। एंटी-रेबीज वैक्सीन का शेड्यूल (0, 3, 7, 28) है, जिसका समय पर पालन करना बेहद जरूरी है। किसी भी व्यक्ति को डॉग बाइट को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि समय पर वैक्सीन ही रेबीज से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय है।

ये सावधानियां अपनाएं:

– कुत्ते के काटने पर तुरंत घाव को साबुन से साफ करें और बहते पानी में अच्छी तरह धोएं।

– टिटनेस का इंजेक्शन अवश्य लगवाएं।

– 24 घंटे के भीतर एंटी