September 16, 2026

गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें, हमेशा सीट बेल्ट लगाए: उपायुक्त

Palwal/Alive News : उपायुक्त कृष्ण कुमार ने वाहन चालकों से अपील किया है कि वे सर्दी व धुंध के मौसम में स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का स्वैच्छा से पालन करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाए तथा वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें। गाड़ी की स्पीड कम से कम रखें। गाड़ी की हैडलाइट व फोग लेम्प जलाकर रखें। बाई तरफ सड़क की सफेद पट्टी के साथ-साथ लेन में चले। दाएं-बाएं मुड़ने से कुछ समय पहले इंडिकेटर दें।

आप से आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाकर चले। अपने वाहनों के पीछे रैटरो रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगवाएं। धुंध में सड़क किनारे व सड़क पर गाड़ी पार्क न करें। अगर किसी कारणवश गाड़ी पार्क करनी पड़े तो उसके चारों इंडीकेटर जलाकर रखें, ताकि पीछे से आ रहे वाहनों चालकों को इसका पता चल सके।