March 16, 2026

कृत्रिम अभाव की अफवाहों पर न जाए, गैस-पेट्रोल की सप्लाई पूरी : कृष्ण पाल गुर्जर

Faridabad/Alive News: कृष्ण पाल गुर्जर ने जिले में एलपीजी (घरेलू गैस), पीएनजी और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुष सिंहा भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

मंत्री ने अधिकारियों से कालाबाजारी, अनावश्यक स्टॉकिंग और ओवररेटिंग के मामलों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी एजेंसियों और व्यापारियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि गैस और पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर जनता ध्यान न दे। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में रिफाइनरियों ने पेट्रोल-डीजल उत्पादन में 28 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे सप्लाई पूरी तरह पर्याप्त है।

उन्होंने कहा कि घबराहट के कारण लोग अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर बुक कर रहे हैं, जिससे पोर्टल पर लोड बढ़ गया है। कंपनियां सर्वर क्षमता बढ़ाने का काम कर रही हैं और जल्द ही बुकिंग प्रणाली सामान्य हो जाएगी।

मंत्री ने जनता से अपील की कि वे अतिरिक्त बुकिंग न करें और अफवाहों से बचें। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति समय पर मिलती रहेगी।