March 10, 2026

सेक्टर-12 के हेलीपैड ग्राउंड पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

Faridabad/Alive News: उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज शुक्रवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारियां पूरी करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देशन दिए।

डीसी ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह इस बार सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को कराई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान डीसी ने विभागो को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि परेड और रिहर्सल के दौरान स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस की व्यवस्था करेगी, जबकि साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम फरीदाबाद को दी गई है।

बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करें।