May 11, 2024

बुधवार को मनाया जाएगा जिला स्तरीय 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Faridabad/Alive News : डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि बुधवार को जिला स्तरीय 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्थानीय खेल परिसर सेक्टर-12 में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं भारी उद्योग मंत्री, भारत सरकार कृष्णपाल गुर्जर होंगे। इसके उपरांत योग संगोष्ठी का आयोजन लघु सचिवालय सेक्टर-12 में किया जायेगा।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सुबह पांच पैंतालीस से छह बजे तक एसम्बेली होगी और 6 बजे के बाद मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का आगमन होगा। इसके बाद छह बजकर पांच मिनट तक मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। उसके बाद डीआईपीआरओ राकेश गौतम द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण होगा। तत्पश्चात योग प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद करीब आठ बजे सामान्य योग प्रोटोकॉल-योग सत्र चलाया जाएगा। इसके बाद जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा लांबा द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ योगाभ्यास का समापन धन्यवाद दिया जाएगा।

जिले में इन स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम
जिला स्तरीय कार्यक्रम खेल परिसर सैक्टर-12, वहीं बल्लभगढ़ ब्लॉक का नई अनाज मण्डी, ब्लॉक तिगांव और बल्लभगढ़ का तिगांव अनाज मण्डी में आयोजित किया जायेगा। वहीं योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के उपरांत जिला के सभी 24 व्यायामशालाओं में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जायेगा।