Faridabad/Alive News: जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नए अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने बुधवार शाम पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बलजीत कौशिक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ जोड़कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।
बलजीत कौशिक ने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फरीदाबाद में कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. सौरभ शर्मा, रिंकू चंदीला, गौरव ढींगड़ा, बिजेन्द्र मावी, अनिल शर्मा, जितेन्द्र चंदेलिया, विकास फागना समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

