May 4, 2024

दिव्यांगों को मिलनी चाहिए तमाम सरकारी सुविधाएं: उपायुक्त

प्रत्येक गांव और वार्ड से एकत्रित किया जाएगा दिव्यांगों का डाटा

Kurukshetra/ Alive News/ Rakesh Sharma: उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने अहम फैसले से कानूनी वारिस और पैंशन के लिए चक्कर काटने वाले दिव्यांग विजय कुमार को कानूनी वारिस नियुक्त करने के साथ-साथ तुरंत प्रभाव से पैंशन जारी करने के आदेश पारित किए। इतना ही नहीं अब जिले के प्रत्येक गांव और वार्ड से दिव्यांग की पहचान करने और डाटा एकत्रित करने का भी निर्णय लिया गया है। इस जिले में आगामी 2 माह में दिव्यांगो ंका डाटा बैंक भी तैयार करने के आदेश दिए गए है।

उपायुक्त सुमेधा कटारिया वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में कानूनी वारिस नियुक्त करने और दिव्यांगों को उनके अधिकारी दिलाने के उदेश्य से गठित की कमेटी की पहली बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि शाहबाद निवासी दिव्यांग विजय कुमार की माता लम्बे समय से बिमार है और पिता का स्वर्गवास हो चुका हैं। ऐसे में 41 वर्षीय दिव्यांग विजय कुमार की देखभााल उनकी भाभी रजनी बुद्धिराजा कर रहीं है। इस दिव्यांग की पैंशन भी नहीं शुरु हो पाई थी। इसलिए मानवियता और सवेंदनशीलता को जहन में रखते हुए भाभी रजनी बुद्धिराजा को दिव्यांग विजय कुमार का तुरंत प्रभाव से वारिस नियुक्त करने के साथ-साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर को दिव्यांग विजय कुमार की पैंशन शुरु करने के आदेश दिए है। प्रशासन की तरफ से बकायदा दिव्यांग विजय कुमार के वारिस नियुक्ति का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया हैं। पंचकूला, अम्बाला और कुरुक्षेत्र में यह पहला केस है, जब एक ही मिटिंग में दिव्यांग का कानूनी वारिस नियुक्त करने के साथ-साथ पैंशन भी जारी करने के आदेश पारित किए है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी के एक सदस्य की रिपोर्ट के अनुसार 2 प्रतिशत जनसंख्या दिव्यांगों की हो सकती हैं। इन गम्भीर तथ्यों का आंकलन करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, एनजीओ, सरपंचों और नगर पार्षदों के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी मिलकर अपने-अपने अधीनस्थ क्षेत्र में दिव्यांगों का आंकड़ा एकत्रित करेंगे। इस कार्य को पूरा करने के लिए 2 महीने का समय निर्धारित किया है। इस सर्वे के बाद जो भी दिव्यांग सामने आएंगे, उनको सरकार की तमाम योजनाओं और सुविधाओं का फायदा तुरंत प्रभाव से दिया जाएगा। इस मौके पर जिला स्तरीय कमेटी के कन्वीयर सत्यपॉल, जिला न्यायावादी, डिप्टी सीएमओ डा. एनपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर, सचिव रैडक्रास कुलबीर मलिक, विशेष सदस्य जेपी केसरी आदि उपस्थित थे।