Gurugram/Alive News: स्कूल शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी कर सभी निजी स्कूलों को पोर्टल खोलकर एक बार फिर दस्तावेज अपलोड करने का मौका दिया है। यह मौका दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने में हुई देरी के चलते चिराग योजना के तहत कक्षा 11वीं में प्रवेश से वंचित रह गए छात्रों के साथ साथ निजी स्कूलों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत चिराग पोर्टल को 30 जनवरी तक दोबारा खोला गया है, ताकि लंबित मामलों को पोर्टल के माध्यम से निपटारा किया जा सके।
शिक्षा विभाग के अधिकारी बलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम जिले में लगभग तीन से चार स्कूल चिराग योजना से जुड़े हुए हैं। इनमें से जिन स्कूलों के दस्तावेज पोर्टल पर अधूरे रह गए थे उनकी जानकारी विभाग की निगरानी में पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि गुरुग्राम के करीब 400 निजी एलिमेंट्री और लगभग 300 निजी सेकेंडरी स्तर के स्कूल संचालित है। कुछ स्कूलों ने मान्यता से संबंधित दस्तावेज समय पर अपलोड नहीं किये थे, इसी कारण से योजना के लिए इन स्कूलों की कुछ कक्षाएं लाभ के लिए योग्य नहीं पाई गई। अब पोर्टल खुलने के बाद स्कूलों को दस्तावेज सुधारने का भी अंतिम अवसर दिया गया है।
क्या कहना अधिकारी का
सभी संबंधित स्कूलों को निर्धारित समय सीमा में छात्रों का विवरण और मान्यता से जुड़े दस्तावेज को अपलोड करने के निर्देश दिये हैं, ताकि छात्रों को योजना का लाभ मिल सकें।
– इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम।

