March 10, 2026

डिजिटल अरेस्ट कर की लाखों की ठगी

Faridabad/Alive News: साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3  दिन की रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार धीरज नगर निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर 2024 को उसके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया जिसने स्वयं को टीआरएआई का कर्मचारी बताया फिर उन्होंने बताया की उसका मोबाइल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग व अश्लील मैसेज भेजने में प्रयोग हुआ है तथा उसे मुंबई क्राइम ब्रांच में फोन करने के लिए कहा जिन्होने शिकायतकर्ता को 300 करोड के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभियुक्त होना बताया। जिसके बाद उसके सारे बैंक अकाउंट व आई.डी कार्ड कथित मुंबई क्राईम ब्रांच के अधिकारी ने आनलाईन मंगवाए और कहा की आप सी.बी.आई के जांच के घेरे में है। जांच पूरी होने तक आप सी.बी.आई की कस्टडी में अरेस्ट रहेंगे जिसके बाद कथित जांच अधिकारियों ने विभिन्न तरीकों से शिकायतकर्ता से आरटीजीएस के जरिए कुल 60,15,000 रुपये ऐंठ लिए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  राजस्थान डिडवाना जिला सज्जन निवासी दान चारण (उम्र 30) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी छठवीं पास है तथा टैक्सी चलाने का काम करता है। आरोपी के खाता में ठगी के 3 लाख रुपये आए थे।