March 12, 2026

हरियाणा में 89.05 रुपये प्रति लीटर हुआ डीजल का भाव

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में 31 अगस्त को पेट्रोल (Petrol) का दाम 98.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल (Diesel) का दाम 89.05 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं चंडीगढ़ में डीजल (Diesel) 88.62 रुपये और पेट्रोल का दाम बढ़कर 97.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।