Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने मारपीट और झगड़े के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए थाना धौज क्षेत्र से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी दो अलग-अलग मामलों में की गई है।
पहला मामला गांव सिरौही का है, जहां 6 सितंबर को दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों तरफ के कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों तालिम (24), आलिम (24), सेफअली (25), मुफीद (23), मुस्तकीम (24), अजरु (32), अमजद (30), जुबेर (19), असलम (25), फर्रमुदीन (22), साबिर (38) और सरफू (45) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
दूसरा मामला गांव धौज का है, जहां हुए झगड़े में पुलिस ने 4 आरोपियों मुस्लिम (28), सकिल (21), शबाना (35) और इरफान (40) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

