Entertainment/Alive News: हिंदी सिनेमा का एक सितारा आज बुझ गया है। धर्मेंद्र (Dharmendra Passes Away) के जाना मानो सबको उदास कर गया है। अभिनेता से लेकर राजनेता तक हर कोई आज धर्मेंद्र के लिए आंसू बहा रहा है। शायद किसी ने सही ही कहा है कि अक्सर इंसान अपने पीछे वो यादों का भंडार और वो व्यक्तित्व छोड़कर जाता है, जिससे लोग बहुत सीख लेते हैं। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हुआ है। वहीं मुंबई में उनका अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है, लेकिन जाते-जाते धर्मेंद्र अपने चाहने वालों को एक खास संदेश देकर गए हैं।
धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज
दरअसल सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र (Dharmendra Viral Video) का आखिरी संदेश अब वायरल हो रहा है। धर्मेंद्र ने अपने चाहने वालों को आखिरी मैसेज दिया है और ये मैसेज उनके इंस्टाग्राम पर मौजूद है। दरअसल धर्मेंद्र ने दशहरा के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अपने फार्महाउस में नजर आ रहे हैं और गोल्फ कार्ट में बैठे धर्मेंद्र अपने चाहने वालों को मैसेज दे रहे हैं।
धर्मेंद्र ने कहा कि, ”तमाम भाई बहनो को, बच्चों को, दशहरा की शुभकमनाएं। भगवान आपको लम्बी सेहत दे, खुशियाँ दे, और अब आप नये बन के रहे, तब तो तरक्की ही तरक्की है।” वीडियो में धर्मेंद्र के आसपास उनका स्टाफ नजर आ रहा है और सभी के बीच उसी जिंदादिली के साथ बैठकर धर्मेंद्र ने ये मैसेज दिया है। धर्मेंद्र का ये आखिरी पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि इस वीडियो को धर्मेंद्र ने अक्टूबर के महीने में शेयर किया था। ये तब का वीडियो है, जब धर्मेंद्र बिल्कुल स्वस्थ थे। इस वीडियो पर धर्मेंद्र के बेटों बॉबी देओल और सनी देओल ने भी कमेंट किया था तो वहीं बेटी ईशा देओल ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया था।
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के लेजेंड रहे हैं। उन्होंने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और करीब 6 दशकों का उनका करियर रहा। अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। महज एक साल के अंदर उन्होंने 9 हिट फिल्में दी थीं। इसी स्टारडम के चलते धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा ही-मैन बने, लेकिन आज उनके जाने से हर कोई मायूस है और उदास है।

