June 13, 2026

उपायुक्त ने किया सी-आर्म मशीन का लोकार्पण

Faridabad/Alive News : उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल बीके की प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सविता यादव की उपस्थिति में सी-आर्म मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े चिकित्सक और अन्य कर्मचारी आम जनता के लिए स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं का बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त विक्रम ने अस्पताल के विभिन्न डिपार्टमेंट जैसे कार्डियोलॉजी, कैथ लैब व अन्य लैब का निरीक्षण भी किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गुप्ता ने बताया कि यह मशीन गरीब व जरूरतमंद मरीजों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। इस मशीन से मरीजों के इलाज में काफी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राम भगत, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राजेश श्योकंद, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर गजराज, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर हरीश आर्य, एएसएमओ डाक्टर राजेश धीमान, एएसएमओ डॉक्टर मनोज बजाज, डॉक्टर नीतू यादव सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी गण उपस्थित रहे।