September 16, 2026

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत वितरित किए चैक

  उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के तहत 4 लोगों को बिमारी की ईलाज करवाने के लिए आर्थिक सहायता के रुप में चैक प्रदान किए है। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने गांव लौहारा निवासी जसबीर सिंह को 50 हजार रुपए, पिहोवा के गांव रुआ निवासी नछतरो देवी को 75 हजार रुपए, पुरानी सब्जी मंडी थानेसर निवासी निर्मला देवी को 7500 रुपए और ठोल निवासी मुस्ताक मौहम्मद को 40 हजार रुपए का चैक प्रदान किया है। इस मौके पर नगराधीश कंवर सिंह भी मौजूद थे।