October 29, 2026

डिप्टी सीएम ने सीएम के छोटे भाई के निधन पर जताया शोक

Chandigarh/Alive News : बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई स्व. गुलशन के निधन पर शोक व्यक्त करने रोहतक पहुंचे।

यहां गुलशन जी की पुण्य आत्मा की शांति के लिए रखी गई श्रद्धांजलि सभा में डिप्टी सीएम ने दिवंगत आत्मा को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने सीएम मनोहर लाल से मिलते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक-संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने परिवार को यह क्षति सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।