May 22, 2024

पार्टी कार्यकर्ताओं और शहर वासियों से मिले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सुनी लोगों की समस्या

Faridabad/Alive News : सेक्टर 15 के सामुदायिक भवन में शहर वासियों से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मिले और लोगों की समस्या सुनी। इस पर जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया और शहर वासियों ने उपमुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के युवा इकाई को बधाई देते हुए कहा कि जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जिले में गरीब निर्धन असहाय परिवारों के 50 बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कराने के लिए गोद लिया है। इस कड़ी को प्रदेश और देश स्तर पर ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत हुई।

इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, बौहरा ठाकुर, राजा राम, जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया व युवा जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा, मनोज गोयल हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड सदस्य अनिल भाटी, नंदराम पाहिल, निशांत रस्तोगी, अमर बजाज, हरिराम कराड, अनिल कराड़, रिंकल भाटिया, अजय भड़ाना हरमीत कौर श्वेता शर्मा अरविंद भारद्वाज, प्रेम सिंह आर्य, अजय चौधरी, करामत अली, कुलदीप तेवतिया दीपक चौधरी, जग्गी मेंबर, सूबे सिंह बौहरा, परमिंदर सिंह, राजेश रावत, भाटिया विशाल, नवीन सहगल, अरविंद शर्मा अरविंद, सोनू भाटिया आशुतोष गर्ग, हनुमान खींची, राकेश गर्ग, हरदत्त झांगड़ा, कुनाल वर्मा, रिंकल भाटिया, अरविन्द शर्मा, गगन अरोड़ा, अनुज नागपाल, रविंदर गुलाटी के अलावा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता तथा शहर वासी भारी संख्या में शामिल थे।