October 28, 2026

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा

Faridabad/Alive News : लोकतंत्र सुरक्षा मंच फरीदाबाद इकाई की तरफ से शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त अमिताभ ढिल्लो तथा तहसीलदार सुशील शर्मा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष महेश जैन ने बताया कि जिला फरीदाबाद में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लगातार बढ़ते अपराध, गैंगरेप, गोलीबारी व हत्या का दौर चल रहा है और कानून मूकदर्शक बनकर देख रहा है।

ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से राजकुमार चौहान, जितेन्द्र, दीपक शर्मा, खेमचंद मंगला, अर्जुन पंडित, राजू बेदी, महेन्द्र पाठक, प्रीति शाह, चंचल, भारत आदि मौजूद थे।