March 7, 2026

दिल्ली में कड़ाके की ठंड: तापमान में भारी गिरावट, रिकॉर्ड तोड़ सर्दी

Delhi/Alive News: कोहरे और ठंडक के लगातार बढ़ते एहसास के बीच गुरुवार को न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई। यही वजह रही कि अब गुरुवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी हो गई है।

मौसम विभाग की मानें तो ठंड लगातार बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार सुबह कहीं कहीं कोहरा हल्का ही था। इससे दृश्यता का स्तर भी बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का अभी तक सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। उल्लेखनीय है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली पर दिख रहा है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ पहाड़ों की ठंडक भी पहुंच रही है। इसी के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी। दूसरी तरफ हवा फिर बिगड़ने लगी है। आज सुबह नौ बजे आईक्यू एयर ने राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 727 दर्ज किया, जो खतरनाक से भी बहुत अधिक है। वहीं सीपीसीबी ने 271 दर्ज किया, जो खराब श्रेणी में आता है।