May 7, 2024

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट घोषित, अभ्यर्थी इस लिंक से करें चेक

New Delhi/Alive News: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। कर्मचारी चयन आयोग एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के नतीजे कल यानी कि 15 दिसंबर, 2021 को घोषित कर दिए हैं। 5,000 से अधिक कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियों के लिए परिणाम की घोषणा आधिकारिक पोर्टल ssc.nic.in पर की गयी है।

ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे एसएससी पोर्टल दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग इसके पहले दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2020 के लिए 31 अक्टूबर, 2021 को जारी किया जाना था। लेकिन फिर आयोग ने इस संबंध में एक सूचना जारी कर कहा कि, कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से, कांस्टेबल परिणाम की घोषणा में आज देरी हो गई है।

अब पुरुष और महिला कांस्टेबल पद के लिए आयोजित हुई परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर 15 दिसंबर, 2021 को किए जाएंगे। इसके तहत ही आज रिजल्ट की घोषणा की जा रही है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।

इसके बाद होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ‘दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, योग्य उम्मीदवार यहां क्लिक करें।अब योग्य उम्मीदवारों का परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आप इसे भविष्य के संदर्भों के लिए डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।