October 25, 2024

दिल्ली के सीएम आतिशी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

दिल्ली की सीएम आतिशी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किए सवाल

Delhi/Alive News: दिल्ली की सीएम आतिशी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए। बता दें कि दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें करीब 17 राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान 22 वर्षीय महिला घायल हो गई जिसकी पहचान इफरा के रूप में हुई। इसको लेकर सीएम आतिशी ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था भाजपा की केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। आज दिल्ली का मुंबई जैसा हाल हो गया है। रोज-रोज गैंगस्टर द्वारा जबरन वसूली की खबरें आ रही हैं और आज स्कूल के बाहर ब्लास्ट हो गया है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, दिल्ली में कानून-व्यवस्था भाजपा की केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। भाजपा अपना 99% समय चुनी हुई सरकार के काम रोकने में लगाती है। आज दिल्ली में वो हाल हो गया है जो एक समय में मुंबई में होता था। कल शाम को वेलकम इलाके में 60 राउंड गोलियां चली हैं। रोज-रोज गैंगस्टर द्वारा ज़बरन वसूली की खबरें आती हैं। आज एक स्कूल के बाहर ब्लास्ट हो गया। उन्होंने कहा, दिल्ली में ये क्या हो रहा है? भाजपा केवल दिल्ली सरकार के काम रोकने में लगी है और अपना एक भी काम नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें: हत्या के प्रयास में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

बता दें, दिल्ली में रविवार की सुबह रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में हुए ब्लास्ट मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसियों को यहां से एक वायर नुमा चीफ मिली है। इसके अलावा ब्लास्ट वाली जगह से सफेद पाउडर भी बरामद किया गया है। पाउडर के सैंपल FSL और NSG टीम द्वारा इकट्ठा किए गए हैं। उधर, गृह मंत्रालय इस मामले की जांच NIA को सौंप सकती है। अधिकारियों को संदेह है कि दिल्ली में कोई बड़ी साजिश रची जा रही है। उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इससे पहले शनिवार की शाम दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें करीब 17 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस के मुताबिक जींस बनाने वाले दो समूहों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर शाम करीब साढ़े चार बजे झगड़ा हुआ। दोनों तरफ से करीब 17 राउंड गोलियां चलीं। इफरा घटनास्थल के पास ही खड़ी थी और उसे सीने में गोली लग गयी।