March 7, 2026

दिल्ली कार ब्लास्ट: आरोपी डॉक्टर उमर की मां और भाई हिरासत में, फरीदाबाद मॉड्यूल पर शक गहराया

Delhi/Alive News:दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए कार धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। इस धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए हैं।

मुख्य बिंदु
• मुख्य संदिग्ध डॉक्टर उमर, जो फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है।
• डॉक्टर उमर की मां और भाई हिरासत में लिए गए।
• धमाके में हरियाणा नंबर की i20 कार का इस्तेमाल हुआ।
• गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी, एनआईए, रॉ और दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग बुलाई।
• UAPA के तहत एफआईआर दर्ज, फरीदाबाद में रातभर कॉम्बिंग ऑपरेशन चला।
• जम्मू-कश्मीर से दो संदिग्ध आमिर राशिद और तारिक अहमद डार को हिरासत में लिया गया।
• धमाके के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका।
• लाल किला 13 नवंबर तक बंद, मेट्रो स्टेशन के दो गेट भी बंद किए गए।

क्या है मामला
सोमवार रात लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक i20 कार में जोरदार धमाका हुआ। कार पूरी तरह जल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जांच में सामने आया कि यह i20 कार हरियाणा के मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी, लेकिन कई बार खरीदी-बेची जा चुकी थी

धमाके के पीछे डॉ. उमर नबी का नाम सामने आया है, जो फरीदाबाद के अल फलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था। उसके पिता नबी भट पुलवामा के रहने वाले हैं और मां का नाम शमीमा बानो है।

जांच और कार्रवाई
• डॉक्टर उमर की मां और भाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
• दिल्ली पुलिस, एनआईए और आईबी ने पूरे रूट की CCTV फुटेज खंगाली।
• करीब 13 संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।
• फरीदाबाद पुलिस ने धौज थाना क्षेत्र में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया।
• अल फलाह यूनिवर्सिटी में भी छापेमारी, जहां डॉक्टर उमर पढ़ाता था।
• शुरुआती जांच में अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक की संभावना जताई गई है, लेकिन FSL रिपोर्ट से ही पुख्ता जानकारी मिलेगी।

सुरक्षा कदम
• धमाके के बाद लाल किला रोड को बंद कर दिया गया है।
• मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 बंद हैं।
• पर्यटकों के लिए लाल किला 13 नवंबर तक बंद रहेगा।
• गृह मंत्री अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई, जिसमें सभी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।

जांच एजेंसियों को शक है कि यह फिदायीन हमला हो सकता है और इसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का हाथ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।