March 15, 2026

सड़क किनारे खड़े डंफर से टकराई डिफेंडर कार, चालक की मौके पर ही मौत

Faridabad/Alive News:  आज रविवार को पाली-गुरुग्राम रोड पर सड़क किनारे खड़े एक डंपर को डिफेंडर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान कार चालक की मौत हो गई

मृतक की पहचान गांव अनंगपुर के निवासी पंकज भड़ाना के रूप में हुई है। पंकज अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डंपर से टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। डंफर चालक की तलाश की जा रही है, जिसने उसे सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। पंकज के पिता श्योमिंदर उर्फ लाला बड़े व्यापारी माने जाते हैं। सूरजकुंड रोड पर उनका रायल गार्डन के नाम से मैरिज गार्डन है।