May 3, 2024

कैच दी रेन अभियान का डीसी ने किया शुभारंभ

Palwal/Alive News : उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने आज जिला सचिवालय के परिसर में कैच दी रेन अभियान का शुभारंभ नारियल तोडकर किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुभीता ढाका, नगरपरिषद नूंह के कार्यकारी अधिकारी के.के यादव, सचिव देवेन्द्र, जेई राशिद सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि कैच दी रेन अभियान के तहत बारिश के पानी को सुरिश्चत रखने के लिए इस अभियान को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में जलशक्ति के प्रति जागरुकता बढ़ी है तथा जिला नूंह में जलशक्ति अभियान के तहत बारिश के पानी को सुरश्चित रखने के लिए रेन हायर वेस्टिंग, सोकपिट व पौधारोपण आदि का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिला परिषद व शहरी क्षेत्र में नगरपालिका व नगर परिषद इस पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता काफी अहम है। जीवन के लिए वाटर मैनजमेंट करना बेहद जरुरी है। यही कारण है कि प्रदेश व केन्द्र सरकार इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है। कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि अगर पानी के संकट पर ध्यान नही दिया गया तो भविष्य में स्थिति बहुत बिगड जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान पीढ़ी का दायित्व है कि अभी से इसके लिए इस पर कार्य करें ताकि भविष्य में जल का संकट न हो।

उपायुक्त ने कहा कि बरसात में छत के पानी को सुरक्षित रखने के बिल्डिग़ से पांच व 6 मीटर की दूरी पर रेन हायर वेस्टिंग बनाए जाए, इस पर ज्यादा लागत भी नहीं आती है। उन्होंने कहा कि सरकारी बिल्डिग़ों में इस पर कार्य किया जा रहा है। अन्य लोगों को भी जल सरंक्षण के लिए कार्य करना चाहिए ताकि बरसात का पानी नालों में व्र्यथ में न बहें। उन्होंने बताया कि नगरपाषिद नूंह द्वारा 20 रेनहारवेस्टिंग पर कार्य चल रहा है अन्य नगरपालिकाओं में भी इस पर कार्य करने के निर्देश दिए गए है।

जिला के लोगों का आह्वान करते हुए कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि वे जल के महत्व को समझें और इसकी बचत करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि किस तरह से वे जल बचाकर अपने भविष्य को बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी के माध्यम से जमीनी स्तर पर जल संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी हितधारकों को बारिश के पानी के भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए जलवायु परिस्थितियों और उप-समतल क्षेत्रों के लिए उपयुक्त बारिश का पानी संरक्षित करना है।

अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका ने कहा कि मानसून का मौसम जल सरंक्षण के लिए उपयुक्त समय है, हमें जल शक्ति अभियान को सरकारी कार्यक्रम न मानकर इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडक़र इस पर कार्य करना है, ताकि नूंह जिला में जलसंरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य हो सकें। ढाका ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जलदिवस पर जलशक्ति अभियान का शुभारंभ किया था। इसका मुख्य उद्देश्य जल की बरबादी को रोकना है।

जल शक्ति अभियान के बारे में अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इसका उद्देश्य बारिश के पानी का संचय करना है। 30 नवंबर 2021 तक पूरे देश में मॉनसून के दौरान यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसमें लोगों की भागीदारी के जरिए जमीनी स्तर पर जल संरक्षण के उपाय किए जाएगें। इस अभियान का उद्देश्य सभी के लिए बारिश के पानी का स्टोरेज करना है।