June 26, 2026

ऑल इंडिया किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

Faridabad/Alive News: राजस्थान के राजगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया फ्रीस्टाइल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में डीएवी पब्लिक स्कूल, एनएच-3 फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 मई तक किया गया।

कोच दिव्यांश मनुजा के मार्गदर्शन में स्कूल के खिलाड़ियों ने अलग-अलग मुकाबलों में स्वर्ण पदक हासिल किए।
इकनूर कौर ने -63 किलोग्राम पॉइंट फाइट इवेंट में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं रुही शर्मा ने -32 किलोग्राम पॉइंट फाइट मुकाबले में राजस्थान के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा आर्यन ने -57 किलोग्राम किक लाइट इवेंट में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
विश्व उपाध्यक्ष जीवन ज्योत कौर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि फरीदाबाद के युवा खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और भविष्य में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनएच-3 की प्रिंसिपल ज्योति दहिया ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और स्कूल हमेशा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर देता रहेगा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों, अभिभावकों और प्रतिभागियों को भी शुभकामनाएं दी गईं।