March 7, 2026

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में ‘प्राचीन ग्रीस – पॉलिटिकल स्ट्रक्चर’ पर एक्सप्लोरेटिव वर्कशॉप आयोजित

Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा ‘प्राचीन ग्रीस का पॉलिटिकल स्ट्रक्चर’ विषय पर एक एक्सप्लोरेटिव वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजी डीएवी कॉलेज की इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रिमझिम शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।

डॉ. रिमझिम शर्मा ने अपने व्याख्यान में ग्रीक सिटी-स्टेट्स में विकसित विभिन्न राजनीतिक संस्थाओं, शासन पद्धतियों और लोकतांत्रिक ढांचे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एथेनियन डेमोक्रेसी, स्पार्टा की ओलिगार्की तथा पॉलिटिकल असेंबली के कार्य-प्रणाली को उदाहरणों सहित समझाते हुए छात्रों की अवधारणाओं को और स्पष्ट किया। सत्र इंटरैक्टिव, ज्ञानवर्धक तथा बौद्धिक रूप से प्रेरणादायक रहा।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राचीन राजनीतिक विचारों और शासन प्रणालियों की सटीक समझ प्रदान करना रहा। इस दौरान डॉ. शिवानी, डॉ. वेलेरिया, डॉ. जितेंद्र ढुल, देवदत्त शर्मा तथा डॉ. सोनिया नरूला भी उपस्थित रहे।

वर्कशॉप की संयोजिका एवं इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापिका कमलेश ने प्राचार्य, मुख्य वक्ता, शिक्षकगण और विद्यार्थियों का सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह वर्कशॉप विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों के लिए एक शिक्षाप्रद एवं समृद्ध शैक्षणिक अनुभव सिद्ध हुई।