March 13, 2026

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतियोगिता का किया आयोजन

Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर फरीदाबाद की महिला संरक्षण अधिकारी हेमा कौशिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया और महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी जागरूकता तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में जिया (बीएजेएमसी) प्रथम, अनन्या (बीकॉम एसएफएस) द्वितीय और अनुष्का (बीए) तृतीय रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में कनिष्का (बीएससी) प्रथम, सिमरन (बीएससी) द्वितीय और कोमल (बीटीटीएम) तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में भूमिका गुप्ता (बीकॉम) प्रथम, आयुष त्रिवेदी (बीकॉम) द्वितीय और तिक्षा नेगी (बीटीटीएम) तृतीय रहीं।

कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. रुचि अरोड़ा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वय डॉ. निशा सिंह और डॉ. आरती कुमारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, एनसीसी, एनएसएस और यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “महिलाओं को सशक्त बनाना, समाज को सशक्त बनाना” संदेश के साथ