Faridabad/Alive News: डी.ए.वी. ज्ञान प्रकाश चोपड़ा पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49 के विद्यार्थियों ने फतेहाबाद में आयोजित एसजीएफआई राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में इक्षित कुकरेजा और भव्य कौशिक के शानदार खेल ने सभी को प्रभावित किया। वहीं, अंडर-17 बालक टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का परचम लहराया। इस टीम का नेतृत्व यशस्व आहूजा ने किया, जिनका चयन अब तमिलनाडु में होने वाले नेशनल टूर्नामेंट के लिए हुआ है।
विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक को 1000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यह जीत न केवल विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि उनके अनुशासन और दृढ़ संकल्प को भी उजागर करती है। इस उल्लेखनीय सफलता द्वारा डी.ए.वी.ज्ञान प्रकाश चोपड़ा पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता का प्रतीक है।

