May 2, 2024

आईएनडीआईए गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ महारैली में उमड़ा जनसैलाब

Delhi/Alive News: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रामलीला मैदान में हुई। इसके मद्देनजर शनिवार को दिनभर रामलीला मैदान में रैली को लेकर चहल-कदमी देखने को मिली। तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय व विधायक दिलीप पांडेय समेत दूसरे नेता भी पहुंचे। महारैली में इंडिया गठबंधन का नारा ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ है।

तेजस्वी यादव के दावों पर भड़के केंद्रीय मंत्री
राजद नेता तेजस्वी यादव के इंडी गठबंधन की रैली में दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार के प्रतीक बने हुए हैं। वे घोटाला, भ्रष्टाचार करते-करते थक भी नहीं रहे। CBI, ED या फिर जो भी इस प्रकार की संस्थाएं हैं वो स्वतंत्र हैं। जहां अपराध होते हैं, वहीं ये एजेंसियां कानून के हाथ के रूप में जाती हैं। इस देश का कानून सभी के लिए बराबर है। तेजस्वी यादव एक बड़े औदे पर रहे हैं… तो क्या वे अपराध करते रहें और कानून उन तक ना पहुंचे?… ये कानून किसी को छोड़ता नहीं है… उनका कहना गलता है कि ये सभी संस्थाएं भाजपा की है और भाजपा इन्हें चलाती है।”
इंडिया गठबंधन की ‘महारैली’ पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “ये लड़ाई देश बचाने की लड़ाई है। संविधान बचाने की लड़ाई है, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है… मिलजुलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।”

इंडिया महागठबंधन की रैली में क्या बोले चंपई सोरेन?
इंडिया गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, “आज जिस जमीन के नाम पर उन्हें गिरफ्तार किया गया, उस जमीन का कहीं भी किसी किताब में जिक्र नहीं है। झारखंड में हेमंत सोरेन ने पिछड़े वर्गों और समुदायों का जो उत्थान किया, उससे भाजपा के पेट में दर्द शुरू हो गया। यही लड़ाई हमारे पूर्वजों ने भी झारखंड में लड़ी थी। हम सब एक हैं। हम झारखंड के साथ-साथ देश में भी भाजपा की विचारधारा को पनपने नहीं देंगे…”

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “…देश का लोकतंत्र खतरे में है… ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है… ये(भाजपा) क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, क्या आप ऐसे जीत जाएंगे?… हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है… मैं नमस्कार करता हूं कि इन्होंने(कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन) इतने दुख झेले, इन्होंने क्या-क्या नहीं देखा… अरविंद केजरीवाल को तो आप(भाजपा) गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन आप उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे?… अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल सोच का नाम है… “

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, “…भारत की राजनीति में एक नई ऊर्जा आज पैदा हुई है जो यहां मौजूद है। ये ऊर्जा भारत के संविधान और लोकतंत्र को जीत दिलाएगी और तानाशाही की ताकतों को हरवाएगा…”

INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “…हर साल इस मैदान में दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन होता है… आज जो सत्ता में हैं वे अपने आप को राम भक्त कहते हैं… मुझे लगता है कि वे कर्मकांड में उलझ गए हैं… मैं आज उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि वो हजारों वर्ष पुरानी गाथा क्या थी… भगवान राम जब सत्य के लिए लड़े तो उनके पास सत्ता नहीं थी, उनके पास संसाधन नहीं थे, उनके पास तो रथ भी नहीं था… संसाधन रावण के पास थे… भगवान राम के पास सत्य, आशा, आस्था , प्रेम, परोपकार, धीरज और साहस था… मैं सत्ता में बैठे हुए अपने प्रधानमंत्री मोदी को याद दिलाना चाहती हूं कि भगवान राम के जीवन का क्या संदेश था। सत्ता सदैव नहीं रहती। सत्ता आती है, जाती है, अहंकार चूर-चूर होता है… “