May 5, 2024

हरियाणा में आई अपराधों की बाढ़, आम आदमी भय के साये मेंः आप

Faridabad/Alive News: राज्य सभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी हरियाणा के सहप्रभारी डॉ सुशील गुप्ता ने कहा है कि हरियाणा में अपराधों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ रहा है। उसका उघोगिक शहर फरीदाबाद तो अपराधो का शहर ही बनता जा रहा है, यहां अपराधों की बाढ सी आ रही हैं। यहां आम आदमी तो क्या अब प्रदेश के चुने गए प्रतिनिधि भी इन अपराधियों का निशाना बना रहें है।

हरियाणा सहप्रभारी डा गुप्ता ने कहा कि अपराधों के कारण सूबे में ऐसा भयानक मंजर बन गया है कि आम आदमी एक अनजाने भय से ग्रस्त है और उसका जीना बेहाल हो रहा है। अपराधों में हर दिन वृद्धि हो रही है। दिन दहाड़े सरेआम गोली-बारी, हत्या, बलात्कार, मासूमों का अपहरण, सरेआम फिरौती की मांग, चोरी डकैती, स्नेचिंग की बढ़ रही घटनाएं जहां रोजाना सामने आ रही हैं।

हरियाणा प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जिन दिन अखबारो में अपराध की खबर ना आती हो। यहीं नहीं साइबर क्राइम से बैंक खातों से लूट, मादक पदाथों एवं अवैध शराब का गोरख धंधा, अवैध खनन तथा अवैध हथियार लेकर चलने के मामलों ने तो लोगों को भय के साये में रहने को मजबूर कर दिया है। प्रदेश में जिस तरह से अपराधों की गति है, उससे वह अपराध के मामले में पहले नंबर पर आ गया है।

ग्रुरूग्राम आईटी अपराध में नंबर वन बन चुका है। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिले फरीबदाबाद, जींद, रोहतक, पलवन, अंबाला, बहादुरगढ, झज्जर, में बलात्कार, बन्दूक की नोकपर छींनाझपटी एक आम-बात है। हाल ही में रेवाडी में हथियारों का जखीरा पकडा गया है, जोकि शहरों में बढते अपराधों की गवाही देता है।

गैंगरेप, छींना झपटी, चोरी, लूटपाट, मर्डर व्यपारियों से लूट, इन घटनाओं ने साबित कर दिया है कि हरियाणा में जंगल राज है तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। फरीदाबाद में तो एक जनप्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, अपराधियों के बुलंद हौसलों को दर्शाता है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को प्रदेश में गुंडा व जंगलराज को समाप्त कर कानून का राज स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए।