Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिवकुमार, निवासी सेक्टर-85, फरीदाबाद ने थाना खेड़ीपुल में शिकायत दी थी कि 4 सितंबर को उसने अपनी मोटरसाइकिल अडोर ग्रैंड सोसाइटी, सेक्टर-85 की पार्किंग में खड़ी की थी, जहां से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे चोरी कर लिया।शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए विशाल (25), निवासी सेक्टर-2, पलवल को सेक्टर-17 के पुल के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने यह मोटरसाइकिल चोरी की। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

