May 19, 2024

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी व गांजा बेचने वाली महिली आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दोनों आरोपियों के कब्जे से 8.150किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू सुन्दर कॉलोनी सारन का रहने वाला है। गांजा बेचने वाली महिला पारुल पश्चिम बंगाल के मालदा की तथा वर्तमान में नोएडा सेक्टर-35 गांव मोरना की रहने वाली है। आरोपी सोनू को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से लक्कड़पुर फाटक से काबू किया था आरोपी से मौके पर 8.150किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध नशा तस्करी करने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

 आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी से पूछताछ में आरोपी महिला का खुलासा हुआ। आरोपी महिला को नोएडा गांव मोरना से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने आरोपी सोनू को 64 हजार रुपए में गांजा बेचा था। महिला गाजे को उड़ीसा में किसी अनजान व्यक्ति से 50 हजार रुपए में खरीद कर लाई थी। आरोपी सोनू पहले भी जेल जा चुका है।  दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।