August 4, 2026

क्राइम ब्रांच NIT ने देसी कट्टे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच NIT ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रिंस उर्फ वीर, निवासी ओल्ड रेलवे रोड, गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच NIT को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है और वह सेक्टर-21डी, फरीदाबाद में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना NIT में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह देसी कट्टा राजस्थान के अलवर से 4 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।