March 6, 2025

क्राइम ब्रांच एनआईटी ने दो सगे भाई मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआईटी ने दो मोटरसाइकिल चोरों को गौंछी गांव से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। दोनों आरोपियो को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोनू (19) व कृष्ण (25) वासी जीवन नगर गोच्छी के रहने वाले है। आरोपियो के संबंध में पुलिस चौकी पर्वतीया कॉलोनी NIT में चंद्र पाल निवासी नंगला इंक्लेव पार्ट-2 NIT ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि 15 फरवरी को लड़के की शादी में उसके पास शादी के खर्च के 2,75 हजार रुपए थे। पैसे किसी अंजान व्यक्ति ने चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना सारन में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

आरोपियों को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गौच्छी एरिया से गिरफ्तार किया है।