Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने हत्या के मामले में 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया आराेपी पर पहले भी 27 मुकदमें दर्ज है।आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी नवीन नगर में नौशाद अली निवासी अजय नगर फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया की उसका लडका समीर 17 जूलाई 2024 से लापता है वह मोहर्रम देखने के लिए घर से निकला था जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया। जिस संबंध में थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
क्राईंम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने लालचंद तिवारी (उम्र 48) निवासी अजय नगर पल्ला को सोलन हिमाचल से गिरफ्तार किया है।
प्रांरभिक पूछताछ में सामने आया कि लालचंद तिवारी ने अपने अन्य साथियों को कहकर समीर (उम्र 25) को मरवाया था। पहले से आरोपी खुशीराम,समीर व ब्रीजेश को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो मोहर्रम के दिन समीर को पार्टी करने के बहाने से अजय नगर यमुना नदी के पास ले गए। जहां पर उन्होंने समीर की चाकू मारकर हत्या कर दी व शव को नदी मे फेंक दिया। आरोपी लालचंद तिवारी पर पहले से हरियाणा व अन्य राज्यों में 27 मामले दर्ज है।

